रामगढ़, अक्टूबर 12 -- Ramgarh News: रामगढ़, निज प्रतिनिधि नारनौलिया अग्रवाल संघ, रामगढ़ कैंट के तत्वावधान में आयोजित श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सोमवार, को संपन्न हुआ। गोला रोड स्थित अग्रसेन भवन में आयोजित दो दिवसीय समारोह के समापन अवसर पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं में सफल प्रतिभागियों, समाज के मेधावी विद्यार्थियों, रक्तदाताओं और कार्यक्रम के आयोजन में सहयोग करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संघ के अध्यक्ष रंजन अग्रवाल, सचिव गुप्तेश्वर प्रसाद अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सुनील अग्रवाल, सलाहकार समिति के सदस्यों सहित अन्य पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से महाराजा अग्रसेन के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया। समारोह के दौरान बच्चों ने गणेश वंदना और दुर्गा...