रामगढ़, सितम्बर 6 -- Ramgarh News: रामगढ़, निज प्रतिनिधि भारत स्वाभिमान और पतंजलि योग समिति की बैठक जिला कार्यालय, रामगढ़ में रविवार को भारत स्वाभिमान के जिला संयोजक प्रमोद लाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों और योग के प्रचार-प्रसार को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान मुख्य रूप से पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों की समीक्षा की गई। जिले में संचालित योग कक्षाओं के विस्तार और उन्हें और प्रभावी बनाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। इसके अलावा आगामी 1 से 5 अक्टूबर तक हरिद्वार में आयोजित होने वाले योग शिविर में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को भेजने की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। प्रतिभागियों को शिविर से संबंधित आवश्यक नियमों और दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए मार्गदर्शन प्रदान किया गया। इस अवसर पर आयोजित 2...