Ramgarh News: मोहम्मदी जुलूस का जगह-जगह हुआ स्वागत
रामगढ़, अगस्त 26 -- Ramgarh News: रामगढ़, निज प्रतिनिधि। पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब की पैदाइश की खुशी में बुधवार को शहर में मोहम्मदी जुलूस अकीदत और उत्साह के साथ निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में मुस्लिम धर्मावलंबियों ने शामिल होकर पैगंबर-ए-इस्लाम के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। जुलूस विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए गोलपार मस्जिद के समीप पहुंचा, जहां मुस्लिम धर्मावलंबियों की ओर से जुलूस में शामिल लोगों के लिए शर्बत और लस्सी की व्यवस्था की गई। लोगों ने उत्साहपूर्वक जुलूस का स्वागत करते हुए आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। मौके पर फजलू खान, ग्यास खान, वाजूल खान, जयाउल खान, रिजाउल खान, सेराजुल खान, अली खान, सद्दाम हुसैन, बाबू खान सहित अन्य लोग मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: अकीदत के रंग में रंगा रामगढ़, शान से निकला मोह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.