रामगढ़, अक्टूबर 4 -- Ramgarh News: दुलमी, निज प्रतिनिधि दुलमी प्रखंड के होहद, खत्रीमारा सिकनी में आयोजित होहद प्रीमियर लीग-2026 सीजन-4 क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। बतौर मुख्य अतिथि दुलमी प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष सह कांग्रेस प्रवक्ता व मिडिया चेयरमैन सुधीर मंगलेश खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि 20 सूत्री अध्यक्ष सुधीर मंगलेश ने कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ-साथ अनुशासन, एकता और खेल भावना को मजबूत करता है। ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन से स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी हुनर दिखाने का बेहतर अवसर मिलता है। उन्होंने युवा खिलाड़ियों से खेल को खेल भावना के साथ खेलने तथा मोबाइल की दुनिया से निकलकर खेल के मैदान में आगे बढ़ने की अपील की। साथ ही आयोजकों को ...