रामगढ़, सितम्बर 5 -- Ramgarh News: रामगढ़, एक प्रतिनिधि। गोलपार निवासी मोटर पार्ट्स कारोबारी अली रजा ने रामगढ़ थाने में मारपीट, छिनतई और स्कूटी क्षतिग्रस्त करने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले में सौरभ यादव निवासी हीरो शोरूम के बगल में तथा तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।प्राथमिकी के अनुसार घटना 19 जुलाई 2026 की दोपहर करीब दो बजे की है। अली रजा मोटर पार्ट्स का सामान लाने के लिए चाना चौक स्थित हीरो शोरूम जा रहे थे। इसी दौरान चाना चौक के समीप सौरभ यादव अपने तीन साथियों के साथ उन्हें रोककर गाली-गलौज करने लगा। आरोप है कि सौरभ ने हाथ में पहने लोहे के कड़े से जान मारने की नीयत से उनके चेहरे पर हमला कर दिया। हमले के कारण अली रजा स्कूटी से गिर गए। इसके बाद सौरभ और उसके तीनों साथिय...