रामगढ़, जुलाई 6 -- Ramgarh News: रामगढ़, निज प्रतिनिधि सोमवार को हुई मूसलाधार बारिश ने रामगढ़ शहर की व्यवस्थाओं की पोल खोलकर रख दी। कुछ घंटों की तेज बारिश के बाद शहर के कई प्रमुख इलाकों में जलजमाव की गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई, जिससे आम लोगों का आवागमन बुरी तरह प्रभावित हुआ। जगह-जगह सड़कों पर बारिश का पानी भर जाने के साथ ही नालियों का गंदा पानी भी सड़कों पर बहने लगा, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। शहर के फुटबॉल मैदान, न्यू शांति सिनेमा हॉल, सतकौड़ी कॉम्प्लेक्स, बाजार टांड़ सहित कई मोहल्लों में घंटों तक पानी जमा रहा। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी तेजी से निकल नहीं सका। नालियों के ओवरफ्लो होने से गंदा पानी सड़कों पर फैल गया, जिससे राहगीरों और दुकानदारों को काफी दिक्कत हुई। पैदल चलने वाले लोग...