Ramgarh News: मूसलाधार बारिश से गार्डवाल व डॉयवर्जन क्षतिग्रस्त
रामगढ़, अगस्त 18 -- Ramgarh News: भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से क्षेत्र में जनजीवन प्रभावित होने लगा है। बारिश के कारण सांकी पंचायत के ओरियातू गांव में एक गार्डवाल क्षतिग्रस्त हो गया। गार्डवाल का एक बड़ा हिस्सा टूटकर नीचे खेत में जा गिरा और पानी के तेज बहाव के साथ बह गया। इससे आसपास के ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार बारिश जारी रहने पर गार्डवाल का शेष हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो सकता है। इधर भदानीनगर के चिकोर-पाली मुख्य मार्ग स्थित दोमुहान नदी में बना डॉयवर्जन भी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हो गया है। नदी में जलस्तर बढ़ने और पानी के तेज बहाव से डॉयवर्जन का हिस्सा प्रभावित हुआ है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: जल निकासी की व्यवस्था न होने से आवागमन बाधित इससे मार्ग पर आवागमन को लेकर भी परेश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.