रामगढ़, सितम्बर 25 -- Ramgarh News: मूसलाधार बारिश के बीच डैम-जलाशयों से दूरी बनाने को लेकर प्रशासन ने जारी की सतर्कता रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि।रामगढ़ जिले और आसपास के क्षेत्रों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन ने आमजनों और पर्यटकों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। बारिश के कारण पतरातू डैम, भैरवा जलाशय समेत विभिन्न जलाशयों, नदियों, नालों और अन्य जलस्रोतों का जलस्तर एवं जलप्रवाह बढ़ रहा है। ऐसे में अचानक जलप्रवाह बढ़ने की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने लोगों को जोखिम वाले स्थानों से दूर रहने की सलाह दी है। प्रशासन ने कहा है कि लोग डैम, जलाशय, गहरे तालाब, नदी, प्राकृतिक जलस्रोत और जलभराव वाले क्षेत्रों के समीप अनावश्यक रूप से न जाएं। यह भी पढ़ें- झारखंड के 16 जिलों में येलो-ऑरेंज की चेतावनी, तेज हवा के साथ वज्रप...