रामगढ़, जुलाई 5 -- Ramgarh News: ​रामगढ़, नगर प्रतिनिधि नईसराय स्थित झारखंड खाद्य आपूर्ति विभाग गोदाम परिसर में ऐक्टू से संबद्ध मुटिया मजदूर यूनियन की एक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष शिबू गंझू और संचालन मुकेश कुमार ने किया। शुरुआत में ऐक्टू के पूर्व बिहार राज्य महासचिव सह राष्ट्रीय सचिव कामरेड आरएन ठाकुर के निधन पर एक मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। ​बैठक में रामगढ़, पतरातू, चितरपुर, गोला और मांडू क्षेत्र के दर्जनों मजदूरों ने हिस्सा लिए।ठेकेदारों की मनमानी के खिलाफ और न्यूनतम मजदूरी लागू करने के नारे लगाए। मजदूरों ने आक्रोश जताया और कहा कि महंगाई बढ गई है। बावजूद सालों से उनकी मजदूरी नहीं बढ़ी है। यह भी पढ़ें- बीएसएल में ठेका मजदूरों का शोषण चिंता का विषय: कृष्णा राज्य सरकार की प्रति बोरी लोडिंग-अनलोडिंग दर 9.10 रुपये निर्...