Ramgarh News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेमरा दौरे को लेकर अभेद्य सुरक्षा, पूरा कार्यक्रम सात जोन में बांटा गया
रामगढ़, अगस्त 3 -- Ramgarh News: रामगढ़, एक प्रतिनिधि। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के 4 अगस्त को गोला प्रखंड के लुकैयाटांड़-नेमरा दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने कार्यक्रम को पूरी तरह सुरक्षित और त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री को जेड प्लस सुरक्षा प्राप्त है। इसलिए कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड, सड़क मार्ग और आसपास के इलाकों में बहुस्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया है। सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और जवानों को सुबह आठ बजे तक अपने-अपने ड्यूटी स्थल पर पहुंचने तथा मुख्यमंत्री के प्रस्थान के बाद स्थिति सामान्य होने तक वहीं तैनात रहने का निर्देश दिया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से पूरे कार्यक्रम को सात जोन में विभाजित किया गया है। इनमें हेलीपैड एवं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.