रामगढ़, जुलाई 22 -- Ramgarh News: दुलमी, निज प्रतिनिधि। दुलमी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत जरियो ग्राम में ग्रामीण विकास विभाग द्वारा डीएमएफटी मद से बन रहे दो किमी सड़क पंचायत की मुखिया अमरून निशा के चार वर्ष की अथक प्रयास का नतीजा है। गांव की मुख्य सड़कों की दुर्दशा देखकर मुखिया का हृदय कांप गया और गांव की मुख्य सड़क को बनाने के लिए संकल्प ले लिया। इसके बाद वे लगातार प्रयास में जुटी रही। अंततः उन्हें अपने प्रयास में सफलता मिली और ग्रामीण विकास विभाग द्वारा डीएमएफटी मद से करीब दो करोड़ की लागत से दो किमी तक पक्की सड़क बनाने का निविदा निकाला गया। इसमें हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल और रामगढ़ विधायक ममता देवी का सहयोग मिला है। जिसका विधिवत बीते दिनों शिलान्यास किया गया था।

मुखिया का गठबंधन और ग्रामीणों का समर्थन मुखिया के निर्देश पर तौफीक अंसारी न...