रामगढ़, सितम्बर 29 -- Ramgarh News: रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। समाहरणालय सभागार में सोमवार को जिला बाल संरक्षण इकाई की ओर से मिशन वात्सल्य योजना के तहत 77 जरूरतमंद बच्चों के बीच स्पॉन्सरशिप सहायता राशि वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधायक ममता देवी, विधायक निर्मल महतो और उपायुक्त ऋतुराज ने बच्चों को स्वीकृति पत्र और डेमो चेक प्रदान किए। योजना के तहत प्रत्येक बच्चे को प्रतिमाह चार हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। राशि से बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य, चिकित्सा और पोषण संबंधी जरूरतें पूरी करने में मदद मिलेगी। जिले में अब तक कुल 754 बच्चों को इस योजना से जोड़ा जा चुका है। विधायक ममता देवी ने कहा कि आर्थिक तंगी के कारण कोई बच्चा शिक्षा और बेहतर पालन-पोषण से वंचित नहीं रहे, यही योजना का उद्देश्य है। उपायुक्त ऋतुराज ने कहा कि सभी योग्य बच्च...