रामगढ़, अक्टूबर 10 -- Ramgarh News: रामगढ़, नगर प्रतिनिधि। भाकपा-माले और ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन की रामगढ़ इकाई के संयुक्त तत्वावधान में शहर में चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरोध में मार्च निकाला गया। पार्टी कार्यालय मेन रोड से मार्च की शुरुआत की। सुभाष चौक पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया।इस दौरान विधायक ममता देवी के साथ कांग्रेस के कई कार्यकर्त्ता पुतला दहन में शामिल हुए। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरोध में नारेबाजी किए।​मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की। झंडा बैनर के साथ प्रदर्शनकारी वोट चोर-गद्दी छोड़ आदि नारे लगा रहें थे।नेताओं ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग निष्पक्षता खो चुका है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: कटिहार : शहीद चौक बना दिल्ली का जंतर-मंतर ...