रामगढ़, जुलाई 20 -- Ramgarh News: रामगढ़, निज प्रतिनिधि मारवाड़ी युवा मंच चेतना शाखा, रामगढ़ कैंट की ओर से सोमवार को पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष नंदलाल अग्रवाल के सम्मान में राजकीय मध्य विद्यालय परिसर में युवा विकास और खेलकूद कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में खेल भावना, टीमवर्क, आत्मविश्वास, शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ावा देना था। इसमें विद्यालय के लगभग 250 विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के लिए कई मनोरंजक और प्रेरणादायक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें इन-आउट गेम, बॉल इन बकेट, खो-खो प्रतियोगिता और आंखों पर पट्टी बांधकर अपने साथी को पहचानने जैसे रोचक खेल शामिल थे। प्रतियोगिताओं में बच्चों ने पूरे जोश, उत्साह और खेल भावना के साथ हिस्सा लिया। बच्चों की ऊर्जा, मु...