रामगढ़, जुलाई 28 -- Ramgarh News: रामगढ़, निज प्रतिनिधि। मारवाड़ी युवा मंच, रामगढ़ कैंट चेतना शाखा की ओर से मंगलवार को श्री रानी सती मंदिर परिसर में चौथा मासिक स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। प्रातः 7 बजे से शुरू हुए इस शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों और राहगीरों ने पहुंचकर रियायती दरों पर विभिन्न स्वास्थ्य जांचों का लाभ उठाया। शिविर में शुगर, कोलेस्ट्रॉल, हीमोग्लोबिन, कैल्शियम, यूरिक एसिड, थायरॉयड प्रोफाइल (टी-3, टी-4 और टीएसएच), एचबीए 1 सी, लिपिड प्रोफाइल, विटामिन-डी, विटामिन-बी12 और फुल बॉडी हेल्थ चेकअप जैसी महत्वपूर्ण जांचें उपलब्ध कराई गईं। स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर को लोगों का उत्साहजनक सहयोग मिला। यह भी पढ़ें- Balrampur News: निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों लोगों की हुई ...