रामगढ़, जुलाई 23 -- Ramgarh News: दुलमी, निज प्रतिनिधि। रजरप्पा थाना क्षेत्र के मायल स्टेशन साइडिंग में बुधवार को एक व्यक्ति की मौत हो गई। मौत का करण ब्रेन स्टॉक बताया जा रहा है। मृतक की पहचान छोटकीपोना निवासी शिवचरण महतो के रूप में हुई है। वह मायल स्टेशन साइडिंग में सिक्योरिटी गार्ड के पद पर तैनात थे। ड्यूटी के दौरान शिवचरण अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा। जिसके बाद उसे होप अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे रांची रिम्स रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन सहित ग्रामीण साइडिंग कंपनी से उचित मुआवजा सहित नौकरी की मांग कर रहे हैं। ताकि परिवार का भरण पोषण हो सके। मृतक अपने पीछे पत्नी और बच्चे छोड़ गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...