रामगढ़, सितम्बर 27 -- Ramgarh News: रामगढ़, निज प्रतिनिधि। धर्म और अध्यात्म की नगरी रामगढ़ कैंट में रविवार, से 4 अक्टूबर तक श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन शुरू हो गया है। माता वैष्णो देवी मंदिर, रामगढ़ कैंट परिसर में आयोजित इस आठ दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। आयोजन के दौरान प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक श्रीमद्भागवत महापुराण की कथा का रसपान श्रद्धालुओं को कराया जाएगा। कथा का वाचन रसमयी कथा शैली के लिए प्रसिद्ध दिल्ली निवासी पंडित प्रकाश चंद्र शास्त्री अपने मुखारविंद से कर रहे हैं। वे श्रीमद्भागवत महापुराण के विभिन्न प्रसंगों का भावपूर्ण, आध्यात्मिक वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति, प्रेम, धर्म, सत्य और सदाचार के संदेश से जोड़ रहे हैं। यह भी पढ़ें- ...