रामगढ़, अक्टूबर 18 -- Ramgarh News: रामगढ़, निज प्रतिनिधि। शारदीय नवरात्र के सातवें दिन शनिवार, को रामगढ़ में मां दुर्गा की आराधना को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह रहा। मां दुर्गा के सातवें स्वरूप माता कालरात्रि की पूजा के लिए सुबह से ही देवी मंदिरों और पूजा पंडालों में भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने मां के समक्ष माथा टेककर परिवार की सुख-शांति, खुशहाली और समृद्धि की प्रार्थना की। शहर के विभिन्न इलाकों में दिनभर धार्मिक गतिविधियां चलती रहीं। पूजा स्थलों पर गूंजते देवी के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। नवरात्र के इस पावन अवसर पर शहर के अधिकांश पूजा पंडालों में माता की विधिवत पूजा शुरू करने से पहले बेलवरण का अनुष्ठान किया गया। इसके तहत यजमान दामोदर नदी पहुंचे और धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार माता का आह्वान किया। इसके ...