रामगढ़, अक्टूबर 11 -- Ramgarh News: भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भुरकुंडा बाजार स्थित इच्छापूर्ण प्राचीन हनुमान मंदिर सह खोपड़िया बाबा धर्मशाला में कलश स्थापना के साथ शारदीय नवरात्र का शुभारंभ हुआ। नवरात्र के पहले दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इसके साथ ही नौ दिवसीय दुर्गा पाठ शुरू हुआ। कलश स्थापना के बाद मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। पूजा का अनुष्ठान पुरोहित प्रहलाद पांडेय ने संपन्न कराया। यजमान के रूप में बाबूलाल नायक, बिट्टू गुप्ता और वासु सिंह राजपूत ने पूजा में भाग लिया। श्रद्धालुओं ने मां शैलपुत्री की आराधना कर परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: सहरसा: जिले में कलश स्थापना के साथ हीं शुरू हुआ नवरात्र इस अवसर पर पूजा समिति के अध्यक्...