रामगढ़, अक्टूबर 4 -- Ramgarh News: रामगढ़, एक प्रतिनिधि। रामगढ़ थाना क्षेत्र के हेसला स्थित मनुवा टोला में पारिवारिक विवाद को लेकर एक वृद्ध महिला और उसकी बेटी के साथ मारपीट कर नकदी व सोने की चेन छीनने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर मंगरी देवी 65 वर्ष ने रामगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शिकायत के अनुसार 28 सितंबर की सुबह करीब 11 बजे मंगरी देवी की छोटी बेटी गीता देवी अपनी मां के इलाज के लिए 50 हजार रुपये देने घर पहुंची थी। दोनों घर के पीछे आंगन में बैठी थीं। आरोप है कि गीता अपनी मां को रुपये देने लगी तभी मंगरी देवी का छोटा बेटा विजय कुमार प्रजापति वहां पहुंचा और दोनों के साथ मारपीट करने लगा।आरोप है कि मारपीट के दौरान विजय ने अपनी बहन के गले से सोने की चेन और मां को दिए जाने वा...