रामगढ़, अक्टूबर 23 -- Ramgarh News: बरकाकाना, निज प्रतिनिधि। श्री श्री दुर्गा पूजा समिति, नया नगर बरकाकाना की ओर से शुक्रवार को विजयादशमी के बाद मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इसके साथ ही क्षेत्र में दुर्गा पूजा उत्सव का समापन हो गया। मां की विदाई के साथ ही कई दिनों से उत्सव में डूबा माहौल भावुक हो उठा। श्रद्धालुओं ने नम आंखों से माता रानी को विदाई दी और अगले बरस फिर आने की गुहार लगाई।विसर्जन जुलूस में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला। ढोल-नगाड़ों की गूंज और 'जय माता दी' के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते हुए मां का जयकारा लगाते रहे। यह भी पढ़ें- Pakur News: नम आंखों से मां दुर्गा की प्रतिमा को दी विदाई जुलूस में शामिल भक्तों के चेहरे पर जहां उत्सव की खुशी थी, वहीं मा...