रामगढ़, अक्टूबर 26 -- Ramgarh News: रामगढ़, निज प्रतिनिधि । मां दुर्गा ऑटोमोबाइल्स न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर शोरूम का उद्घाटन मुख्य अतिथि नगर परिषद अध्यक्ष कुसुमलता कुमारी और वार्ड संख्या 29 की सदस्य जयंती देवी ने सोमवार, को संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह की शुरुआत विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर की गई। इस अवसर पर ओमप्रकाश, दिलीप कुमार महतो और रामशंकर प्रसाद दांगी ने न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर की विशेषताओं के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह ट्रैक्टर अधिक शक्तिशाली है। इसमें ज्यादा दम होने के साथ-साथ ईंधन की खपत भी कम होती है। इसकी मदद से किसान खेती-किसानी से जुड़े विभिन्न कार्यों को आसानी से कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: शॉपिंग सेंटर का किया उद्घाटन उद्घाटन समारोह में न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर कंपनी के जोनल हेड (सेल्स) अभ...