रामगढ़, जुलाई 10 -- Ramgarh News: दुलमी, निज प्रतिनिधि। मां छिन्मस्तिका मंदिर रजरप्पा में शुक्रवार को पूरे हर्षोल्लास और पारंपरिक रूप से आषाढ़ी पूजा की गई। इस दौरान पूजा-अर्चना व शृंगार का आयोजन हुआ। इस दौरान मां भगवती को 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाकर मां भगवती से आशीर्वाद लिया गया। पूजा-अर्चना के दौरान पारंपरिक ढोल-नगाड़े व झांझ की मधुर ध्वनि मंदिर प्रक्षेत्र में गूंजती रही। विशेष पूजा इस साल भी आषाढ़ी पूजा पूरे पारंपरिक ढंग व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुई। दिन के 12 बजे पूजा की शुरुआत की गईं। मंदिर के पुजारी पारंपरिक बाजे के साथ मंदिर पहुंचे और पूजा अर्चना शुरू की। सबसे पहले पानी के अलावे कई प्रकार के अन्य द्रव्यों से मां भगवती को विशेष स्नान कराया गया।इसके बाद गुलाब, कमल समेत दो दर्जन फूलों माता का शृंगार किया गया। पूजा अर्चना ...