रामगढ़, अक्टूबर 12 -- Ramgarh News: रजरप्पा, निज प्रतिनिधि। मां छिन्नमस्तिके मंदिर में कलश स्थापना के साथ ही रविवार को शारदीय नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गयी। नवरात्र के शुरू होते ही मंदिर क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया। मंदिर प्रक्षेत्र के विभिन्न जगहों में हो रही मां दुर्गा की आराधना में बोले जा रहे मंत्रो से पूरा क्षेत्र गूंज रहा है।नवरात्र को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह और उल्लास का माहौल है। नवरात्र के पहले दिन झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों से श्रद्धालु मां छिन्नमस्तिके के दरबार में पहुंचे। भक्तों ने मां के दर्शन कर मत्था टेका और परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की. मंदिर परिसर में स्थित 13 हवन कुंडों में श्रद्धालुओं और साधकों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हव...