Ramgarh News: मांडू में दो करोड़ की तीन पीसीसी सड़कों का शिलान्यास
रामगढ़, जुलाई 28 -- Ramgarh News: मांडू निज प्रतिनिधि। मांडू विधानसभा क्षेत्र के विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो ने मंगलवार को डीएमएफटी फंड से करीब दो करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली तीन पीसीसी सड़कों का पूजा-अर्चना के साथ शिलान्यास किया। इनमें मांडू लक्ष्मी नगर में महेश प्रसाद के घर से बालादोहर आंगनबाड़ी केंद्र, मांडू चट्टी में बाजारटांड़ से कुलेश्वर प्रजापति के घर और मांडूडीह में एनएच-33 से तालेश्वर साहू की जमीन तक बनने वाली सड़कें शामिल हैं। विधायक ने कहा कि सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने संवेदकों को गुणवत्तापूर्ण कार्य समय पर पूरा करने का निर्देश दिया। मौके पर पूर्व प्रमुख छोटे लाल साहू, सांसद प्रतिनिधि विवेक कुमार गुप्ता, मुखिया बैजनाथ राम, अनीता देवी, विधायक प्रतिनिध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.