रामगढ़, अगस्त 20 -- Ramgarh News: वेस्ट बोकारो, निज प्रतिनिधि। महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से गुरुवार को जागरूकता एवं सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से पैदल मार्च निकाला गया। वेस्ट बोकारो ओपी पुलिस ने बड़गांव बाजार से गांधी चौक तक पैदल मार्च कर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पैदल मार्च के दौरान पुलिसकर्मियों ने बाजार एवं मुख्य मार्गों पर मौजूद लोगों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। पुलिस की इस पहल का उद्देश्य महिलाओं एवं आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम करना तथा असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना रहा। पैदल मार्च का नेतृत्व वेस्ट बोकारो ओपी प्रभारी दीपक कुमार ने किया। उनके साथ एसआई अविनाश कुमार, रवि कुमार, एएसआई राजेश राय, सत्येंद्र शर्मा सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस अधिकारियों ने...