रामगढ़, जुलाई 19 -- Ramgarh News: रामगढ़, प्रतिनिधि। सिविल सर्जन रामगढ़ के पत्र के आलोक में वार्ड पार्षद 26 देवधारी महतो के अध्यक्षता में महिला आरोग्य समिति का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष लक्ष्मी देवी, कोषाध्यक्ष कौशल्या कुमारी एवं सचिव सहीया अंजू देवी का चयन किया गया। सभा में वार्ड पार्षद ने कहा कि इस समिति को सशक्त और मजबूत बनाने के लिए हम सभी को निस्वार्थ भाव से काम करना होगा। इस अवसर पर बीटीटी गोला मधु कुमारी, सहिया अर्चना देवी, उमा देवी, शांति देवी, इंदु देवी व  ग्रामीणों में मालती देवी लक्ष्मी देवी, सविता कुमारी, ममता कुमारी, राजकुमारी आदि उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की चाहरदीवारी का होगा निर्माण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...