रामगढ़, अक्टूबर 12 -- Ramgarh News: रामगढ़, प्रतिनिधि। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और न्याय के मुद्दे पर भाजपा महिला मोर्चा ने जिलाध्यक्ष शीतल सिंह के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक चौक से अनुमंडल कार्यालय तक विरोध मार्च निकालकर कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने महिलाओं से जुड़े संवेदनशील मामलों में कांग्रेस नेतृत्व से स्पष्ट रुख अपनाने और जवाबदेही तय करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने जेएनयू के प्रोफेसर एवं कांग्रेस सांसद डॉ. अंगोमचा बिमोल अकोइजम से जुड़े यौन उत्पीड़न के मामले का उल्लेख करते हुए निष्पक्ष जांच, पीड़ित को न्याय और आरोपों की पुष्टि होने पर कानून के अनुसार कार्रवाई की मांग उठाई। यह भी पढ़ें- Pakur News: प्रो. विमोल मामले में चुप्पी तोड...