रामगढ़, अक्टूबर 16 -- Ramgarh News: रामगढ़, निज प्रतिनिधि। बंगाली समाज में महाषष्ठी के अवसर पर शुक्रवार, से दुर्गा पूजा का औपचारिक और भव्य शुभारंभ हो गया। मां दुर्गा का आह्वान कर उनका स्वागत किया गया। इसके साथ ही शहर के विभिन्न पूजा पंडालों के पट आम श्रद्धालुओं के लिए खोल गए। पंडालों में ढाक की गूंज और भक्तिमय माहौल के बीच मां दुर्गा के दर्शन होने लगे है। बेल बरण की रस्म निभाकर मां को पंडालों और भक्तों के घरों में आगमन का निमंत्रण दिया गया है। देर रात तक श्रद्धालु मां के दर्शन कर पूजा-अर्चना करते नजर आए। -रामगढ़ में सजे भव्य पूजा पंडाल, आकर्षक प्रतिमाएं बनीं श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र यह भी पढ़ें- Gaya News: दुर्गाबाड़ी में षष्ठी पूजन के बाद देवी के दर्शन शुरूरामगढ़ में सजे भव्य पूजा पंडाल रामगढ़ शहर में दुर्गा पूजा को लेकर उत्साह चरम...