रामगढ़, अक्टूबर 18 -- Ramgarh News: बरकाकाना, निज प्रतिनिधि। शारदीय नवरात्र की महाअष्टमी पर रविवार को बरकाकाना क्षेत्र के दुर्गा पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। मां दुर्गा की पूजा-अर्चना के लिए सुबह से ही भक्तों की भीड़ जुटने लगी। पंडालों में 'जय माता दी' के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। नया नगर बरकाकाना, चिल्ड्रेन पार्क ट्रैफिक कॉलोनी, गांधी मैदान, लोको कॉलोनी और एडीईएन कार्यालय परिसर स्थित पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना कर मां दुर्गा से सुख-समृद्धि की कामना की। भव्य पंडालों और आकर्षक सजावट के बीच भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिला।नया नगर मेले में मनोरंजन के नए आकर्षणइधर, नया नगर बरकाकाना का विशाल दुर्गा पूजा मेला भी इस बार मनोरंजन के विविध साधनों से गुलजार रहेगा। यह भी पढ़ें- Gaya News: ...