Ramgarh News: मतदाता सूची के सत्यापन में जुटा प्रशासन, बूथों पर बीएलओ-बीएलए की पांचवीं बैठक
रामगढ़, नवम्बर 4 -- Ramgarh News: रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर बुधवार को रामगढ़ जिले के सभी मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) एवं बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) की पांचवीं बैठक के साथ चुनाव पाठशाला का आयोजन किया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ऋतुराज ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदाता सूची के शुद्धिकरण एवं अद्यतीकरण कार्य की समीक्षा की। बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) एवं होम टू रोल वेरिफिकेशन प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची के सत्यापन पर विशेष जोर दिया गया। प्रपत्र-2 में अंकित नोटिस एवं सत्यापन की प्रक्रिया पूरी नहीं करने वाले मतदाताओं की नामवार सूची प्रकाशित कर बीएलओ, बीएलए-2 एवं उपस्थित नागरिकों को पढ़कर सुनाई गई। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: उपायुक्त ऋतुराज ने बड़कीपोना पहुंचकर मतदान केंद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.