रामगढ़, नवम्बर 20 -- Ramgarh News: दुलमी, निज प्रतिनिधि। दुलमी प्रखंड अंतर्गत सुरंगा पहाड़ भालू, पोटमदगा में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 14 जनवरी को मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर राम राज मेला सह टुसु महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर मेला स्थल पर ग्रामीणों की एक बैठक प्रकाश कुमार महली की अध्यक्षता में की गयी। जिसका संचालन राम वृक्ष कुमार महतो ने किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी राम लक्ष्मण और सीता माता के साथ साथ बजरंबली जी का प्रतिमा स्थापित कर पुरे विधि विधान से पुजारी तेजू भगत, मेहीलाल मुंडा, लखन महतो के द्वारा पूजा अर्चना की जाएगी। साथ ही मेला स्थल की साफ सफाई करते हुए महिलाओं को बैठने के लिए विशेष व्यवस्था की जायेगी। साथ ही ड्रोन कैमरा से पुरे महोत्सव का निगरानी भी किया जायेगा। मेला में...