रामगढ़, अगस्त 31 -- Ramgarh News: भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भुरकुंडा थाना क्षेत्र में शनिवार रात चोरों ने दो अलग-अलग स्थानों पर चोरी की घटना को अंजाम दिया। पहली घटना भुरकुंडा थाना के समीप स्थित काली मंदिर की है। चोर मंदिर के गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे और दानपेटी का ताला तोड़कर उसमें रखी दान की राशि चुरा ली। मंदिर समिति के सचिव कामेश्वर मेहता ने भुरकुंडा ओपी में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में बताया गया है कि मंदिर में पूर्व में भी कई बार चोरी हो चुकी है। चोर पीतल की घंटी, भोग बनाने के बर्तन सहित अन्य सामान भी ले जा चुके हैं। समिति ने पुलिस से मंदिर के आसपास रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है। वहीं दूसरी घटना सेंट्रल सौंदा पंचायत की रेलवे साइडिंग कॉलोनी की है। यहां शनिवार रात चोरों ने सोलर जलमीनार में लगे सोलर प्लेट और ...