रामगढ़, अक्टूबर 8 -- Ramgarh News: भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भुरकुंडा ओपी के पीछे स्थित शिवनगर कॉलोनी में गुरुवार को स्वर्गीय कमल बहादुर के 26 वर्षीय युवक सूरज बहादुर ने फंदा लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। घटना दोपहर तकरीबन 2 बजे की है। परिजनों के अनुसार किसी बात से नाराज होकर सूरज बहादुर ने खुद को कमरे में बंद कर लिया था। इसके बाद अनिष्ट की आशंका से घबराए परिजन शोर मचाने लगे, तभी पड़ोसी एस्बेस्टस की छत तोड़कर कमरे में दाखिल हुए, जहां उन्होंने सूरज को फंदे से लटकता पाया। आनन-फानन में उसे फंदे से उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी सांसे थम चुकी थी। आगे भुरकुंडा पुलिस ने जरूरी छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...