रामगढ़, अगस्त 10 -- Ramgarh News: भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि।भुरकुंडा थाना चौक स्थित काली मंदिर प्रांगण के समीप रविवार को झारखंड आंदोलनकारी सह पूर्व प्रमुख स्वर्गीय रिझुनाथ चौधरी की 12वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में विधायक रोशनलाल चौधरी ने स्वर्गीय रिझुनाथ चौधरी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। आगे विधायक ने श्रद्धांजलि सभा को सामाजिक व पर्यावरणीय सरोकारों से जोड़ते हुए सैकड़ों पौधों का वितरण किया। कहा कि स्वर्गीय रिझुनाथ चौधरी का संपूर्ण जीवन प्रेरणादायक है। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देते हुए समाज के कमजोर और वंचित वर्गों को न्याय दिलाने के लिए ऐतिहासिक संघर्ष किया। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: स्व. रिझुनाथ चौधरी की 12वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित आगे...