रामगढ़, अगस्त 3 -- Ramgarh News: भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भुरकुंडा मेन रोड स्थित दो दुकानों में रविवार रात्रि चोरी की घटना हुई।

चोरी की घटनाएँ भुरकुंडा थाना के समीप स्थित ओम भंडार से चोरों ने करीब 8 हजार रुपए नगद और काउंटर में रखा करीब दो हजार रुपया चुरा लिया। वहीं भुरकुंडा मेन रोड में सब्जी मार्केट के समीप स्थित लक्ष्मी पूजा भंडारा एवं डिस्पोजल नामक दुकान से चोरों ने करीब 23 हजार रुपए का सामान और करीब दो हजार रुपए नगद चुरा लिया। यहां चोर छत तोड़ कर दुकान में दाखिल हुए थे।

पीड़ित दुकानदार की कहानी पीड़ित दुकानदार रोशन कुमार ने बताया कि उनकी दुकान से पीतल का छोटा कटोरी-ग्लास का पूरा सेट चोरी हुआ है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 20 हजार रुपए है। इसके अलावा 24 सौ रुपए का तीन किलो काजू के साथ काउंटर में रखे करीब 24 सौ रुपए चोरी हुआ है। रोशन कुम...