रामगढ़, जुलाई 30 -- Ramgarh News: भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोशनलाल चौधरी ने दिल्ली में केंद्रीय कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी से मुलाकात की है। गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी भी साथ थे। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय कोयला मंत्री को केंद्रीय विद्यालय भुरकुंडा के लिए 5 एकड़ जमीन हस्तानांतरण करने की मांग रखी। मंत्री जी किशन रेड्डी ने नियमानुसार सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया है। मुलाकात के दौरान केंद्रीय कोयला मंत्री से हुई बात का जिक्र करते हुए विधायक रोशनलाल चौधरी ने कहा कि बहुत जल्द भुरकुंडा में केंद्रीय विद्यालय खुलेगा। उन्होंने केंद्रीय कोयला मंत्री को बताया है कि केंद्रीय विद्यालय भुरकुंडा का मूल भवन वर्ष 2009 में जर्जर एवं असुरक्षित घोषित होने के बाद बंद कर दिया गया था। इसके बाद से विद्यालय लगभग 16 व...