रामगढ़, जुलाई 27 -- Ramgarh News: भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। रैयत विस्थापित मोर्चा और झारखंडी बेरोजगार संघर्ष मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में भुरकुंडा कोलियरी में चल रहा अनिश्चितकालीन चक्का जाम आंदोलन सोमवार को चौथे दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारी रिवरसाइड पीओ कार्यालय के समीप टेंप्रोरी हॉल रोड पर धरने पर डटे रहे। चक्का जाम के कारण सीसीएल की ओबी (ओवरबर्डेन) ढुलाई लगातार चौथे दिन भी पूरी तरह ठप रही। आंदोलन में रंजीत बेसरा, वीरेंद्र मांझी, सन्नी बेसरा, शंकर मांझी, ब्रह्मदेव मुर्मू, किशुन नायक, संजयनाथ करमाली, बिहारी मांझी, सुनील मुर्मू, सुखदेव उरांव, बैजनाथ, दुर्गा मांझी, धनीराम मांझी, राज मुर्मू, राकेश मुंडा, सुनील मुंडा, सूरज मुर्मू, रंजीत मांझी, विक्रम हेंब्रम आदि शामिल थी। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: 28 से संगम खदान में अनिश्चितकालीन चक्का जाम...