रामगढ़, अक्टूबर 9 -- Ramgarh News: भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भुरकुंडा कोलियरी के बांसगढ़ा भूमिगत खान प्रांगण में नवंबर माह के अंत में 55वां पांच दिवसीय ऑल इंडिया माइंस रेस्क्यू प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसमें देशभर की 37 खनन कंपनियों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को सुपर ग्रुप की टीम ने बांसगढ़ा भूमिगत खान का निरीक्षण किया। टीम ने खान की स्थिति और प्रतियोगिता के आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण दल का नेतृत्व डायरेक्टर माइंस रेस्क्यू धनबाद नागेश्वर राव, डिप्टी डायरेक्टर माइनिंग परवेज आलम और जीएम सेफ्टी विनोद कुमार ने किया।इस दौरान अधिकारियों ने भूमिगत खान के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण कर प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर आवश्यक पहलुओं की जानकारी ली। उल्लेखनीय है कि भुरकुंडा कोलियरी के बा...