रामगढ़, अक्टूबर 24 -- Ramgarh News: गिद्दी, निज प्रतिनिधि। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी डाड़ी प्रखंड की जनरल बॉडी बैठक गिद्दी-सी में शनिवार को नेमन यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में उपस्थित लोगों ने सर्वप्रथम में मंगल सिंह ओहदार के चित्र पर माल्यार्पण किया। इसके बाद दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती पर चर्चा की गई। क्षेत्र के कोलियरी में बंद पड़ी सभी हैंड लोडिंग चालू करवाने, स्थानीय विस्थापित बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने सहित ज्वलंत सवालों को लेकर प्रखंड स्तर पर चरणबद्ध आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया गया। बैठक में हजारीबाग जिला सचिव अनिरुद्ध कुमार, मथुरा प्रसाद, परमेश्वर महतो, हुकुमनाथ महतो, नेमन यादव, इसाक अंसारी और कौलेश्वर उरांव ने अपने विचार व्यक्त किए। जबकि बैठक में लखनलाल महतो, मो. सलाम, महावीर म...