रामगढ़, नवम्बर 4 -- Ramgarh News: भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी भदानीनगर मंडल की मासिक बैठक बुधवार को देवरिया पंचायत भवन में मंडल अध्यक्ष शौर्य प्रसाद कुशवाहा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य रूप से रामगढ़ जिलाध्यक्ष संजीव कुमार बाबला उपस्थित थे। बैठक में जिलाध्यक्ष संजीव कुमार बाबला ने पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। इस दौरान विशेष रूप से लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ कार्यक्रम पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा पार्टी की विचारधारा और संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: युवाओं की ऊर्जा, सोच और संकल्प से ही लोकतंत्र होता है मजबूत वहीं म...