रामगढ़, अक्टूबर 9 -- Ramgarh News: रामगढ़, प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश के पूर्व संगठन मंत्री वर्तमान छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह के सिद्धपीठ मां छिन्नमस्तिका मंदिर रजरप्पा में दर्शन-पूजन हेतु जाने के क्रम में रामगढ़ के पटेल चौक पर कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में स्वागत किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने कहा कि कर्मवीर सिंह का संगठन को मजबूत करने में अतुलनीय योगदान रहा है। उनका रामगढ़ आगमन कार्यकर्ताओं के लिए ऊर्जादायक है। कर्मवीर सिंह ने कार्यकर्ताओं के इस स्नेह और सम्मान के लिए सभी का आभार व्यक्त किया और संगठन की मजबूती के लिए समर्पित भाव से कार्य करते रहने की प्रेरणा दी।स्वागत कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, जिला अध्यक्ष संजीव कुमार सिं...