Ramgarh News: भाजपा ने गिद्दी में निकाली तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा गिद्दी
रामगढ़, अगस्त 14 -- Ramgarh News: गिद्दी, निज प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने डाड़ी मंडल के गिद्दी में शुक्रवार को तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता के साथ कॉलोनी के अन्य लोग भी शामिल हुए। कार्यकर्ता और लोगों ने यात्रा के दौरान गिद्दी चौक सहित विभिन्न सड़को में भ्रमण किया। तिरंगा यात्रा में शामिल भाजपा कार्यकर्ताओं और कॉलोनी के लोगों के देशभक्ति नारों से पूरा गिद्दी क्षेत्र गूंज उठा। यात्रा में पुरुषोत्तम पांडेय, करुण सिंह, बृजकिशोर पाठक, गिरजा सिंह, चंदन सिंह, पंकज सिंह, दीपक झा, बाबू चरण बेदिया, हेमंत शर्मा, राजेंद्र साव, दिनेश यादव, संजय शार्मा, राजबल्लभ सिंह, अवतार सिंह, रविंद्र सिंह, दिवेश राणा, जितेंद्र राणा, काज दत्ता आदि शामिल थे। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: भाजपा कार्यकर्ताओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.