रामगढ़, नवम्बर 5 -- Ramgarh News: पतरातू, निज प्रतिनिधि। लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के तहत गुरुवार को पीटीपीएस स्थित विधायक आवासीय कार्यालय परिसर में प्रमुख नागरिक गोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसमें भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और प्रमुख नागरिकों ने भाग लिया। साथ ही लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और समाज में सकारात्मक राजनीतिक वातावरण स्थापित करने पर अपने विचार साझा किए।कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री राजू चतुर्वेदी ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज महतो वाजपेयी, विशिष्ठ अतिथि विधायक रोशन लाल चौधरी उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Sasaram News: अराजकता फैला ...