रामगढ़, जुलाई 12 -- Ramgarh News: भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भदानीनगर स्थित चोरधरा पंचायत के रंका टोला में रविवार को हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर मूलभूत समस्याओं की जानकारी ली। इस दौरान ग्रामीणों ने भुरकुंडा सयाल मोड़ से चैनगड़ा ओवरब्रिज तक जर्जर सड़क की समस्या प्रमुखता से उठाई। उन्होंने बताया कि सड़क की बदहाल स्थिति के कारण दैनिक आवागमन प्रभावित हो रहा है। निजी वाहनों के अलावा स्कूल बस और एंबुलेंस जैसी आवश्यक सेवाएं भी इस मार्ग पर सुचारू रूप से संचालित नहीं हो पा रही हैं। ग्रामीणों की बात सुनने के बाद सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि सड़क निर्माण की प्रक्रिया में कुछ समय लग सकता है। इस पर ग्रामीणों ने वेंकटेश फैक्ट्री प्रबंधन से सड़क की मरम्मत कराने का आग्रह किया। सांसद ने मौके पर ही फैक्ट्री प्रबंधन से मोबाइल पर बात...