रामगढ़, अक्टूबर 15 -- Ramgarh News: भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भदानीनगर मतकमा चौक के समीप गुरुवार को सड़क हादसे में तीन व्यक्ति घायल हो गए। घटना दोपहर की है। राही होटल के समीप रहने वाले दशरथ लाल अपनी साइकिल से बाजार की ओर जा रहे थे। तभी फोरलेन में तेज रफ्तार से आ रही बाइक (जेएच02एसी- 9735) ने उनकी साइकिल को टक्कर मार दी। इस हादसे में साइकिल सवार दशरथ लाल के साथ बाइक सवार सयाल निवासी सुनील कुमार और सहदेव महतो भी घायल हो गए। हादसे के बाद रोड एंबुलेंस से तीनों को इलाज के लिए रामगढ़ ले जाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...