रामगढ़, जुलाई 12 -- Ramgarh News: भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भदानीनगर ओपी क्षेत्र स्थित फोरलेन में रविवार को हुए दो अलग-अलग हादसे में दो बाइक सवार घायल हो गए। सिरका निवासी रोहित भुईयां रामगढ़ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान चैनगड़ा में उनकी बाइक (जेएच24पी-4546) असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इससे बाइक सवार रोहित के सिर पर चोट आई है। उसे तत्काल रोड एंबुलेंस की मदद से रामगढ़ सदर अस्पताल ले जाया गया। वहीं दूसरी घटना कुरसे गांव के समीप की है। चेतमा निवासी भीम कुमार की बाइक (जेएच02एए-4975) आगे चल रही बाइक से टकरा गई। इस हादसे में घायल भीम कुमार को इलाज के लिए भुरकुंडा रामनवमी मैदान स्थित आशा नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। वहीं दुर्घटना में आगे चल रहे बाइक सवार भुरकुंडा ऊपरधौड़ा निवासी शंकर विश्वकर्मा को मामूली चोट आई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...