Ramgarh News: भदानीनगर के कुरसे गांव में धूमधाम से हुई मां मनसा पूजा
रामगढ़, अगस्त 19 -- Ramgarh News: भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भदानीनगर स्थित कुरसे गांव में बुधवार को मां मनसा की पूजा धूमधाम और भक्तिभाव के साथ हुई। मुख्य पुजारी पालको देवी और पूरन भगत ने मां मनसा की पूजा विधि-विधान के साथ संपन्न की। पूजा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर देवी मनसा से सुख-समृद्धि और परिवार की मंगलकामना की। पूजा समारोह में मुख्य रूप से बड़कागांव विधायक रोशनलाल चौधरी, धनंजय यादव और मुखिया संदीप उरांव शामिल हुए। मौके पर विधायक रोशनलाल चौधरी ने कहा कि मां मनसा की पूजा हमारी लोक आस्था और परंपरा से जुड़ी हुई है।ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारा और एकजुटता को मजबूत करते हैं। यह भी पढ़ें- Bokaro News: मनसा पूजा पर भव्य भक्ति जागरण, भक्ति गीतों से सराबोर रहा रजक टोला उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सुख-शांति और समृद्धि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.