रामगढ़, सितम्बर 10 -- Ramgarh News: भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भदानीनगर ओपी क्षेत्र के चिकोर गांव स्थित भंडार टोला के जंगल में गुरुवार की सुबह करीब पांच बजे एक महिला के मिलने से ग्रामीणों में चर्चा शुरू हो गई। ग्रामीणों ने महिला को मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया और इसकी सूचना भदानीनगर पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस भंडार टोला पहुंची और महिला से पूछताछ की। महिला ने अपना नाम सुमरी देवी (55 वर्ष) बताया। इसके बाद पुलिस ने उसे इलाज के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल भेजा। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने की बात कही। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने महिला को बेहतर मानसिक इलाज के लिए रांची स्थित रिनपास रेफर कर दिया। पुलिस महिला के संबंध में अन्य जानकारी जुटाने में लगी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...