रामगढ़, सितम्बर 14 -- Ramgarh News: मांडू, निज प्रतिनिधि। मांडू में श्रीश्री गणेश पूजा समिति की ओर से स्थापित गणेश पूजा पंडाल का उद्घाटन रविवार को मुख्य अतिथि मांडू थाना प्रभारी सदानंद कुमार ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया। इस दौरान पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की आराधना कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।मौके पर थाना प्रभारी सदानंद कुमार ने कहा कि भगवान गणेश विघ्नहर्ता और मंगलकर्ता हैं। उनकी पूजा से मन में सकारात्मक ऊर्जा और नई चेतना का संचार होता है। ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा और सद्भाव को मजबूत करते हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से पूजा को श्रद्धा और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। यह भी पढ़ें- Kodarma News: लोटस टेंपल की तर्ज पर बने पंडाल में 12वें गणेश महोत्सव का शुभार...